http://www.vehle.comhttp://www.vehle.comhttp://www.vehle.comhttp://www.vehle.comhttp://www.vehle.comhttp://www.vehle.comhttp://www.vehle.com

बुधवार, 29 सितंबर 2010

तुम, पहले तो ऐसे नहीं थे, तुम

29 /09 /2010

तुम,
पहले तो ऐसे नहीं थे, तुम
ये कैसे आजकल
हो गए हो, तुम.....!

तुम, पहले तो थोड़ा-बहुत
बतिया लेते थे, हमसे 
कुछ बाँट लेते थे
अपनी खास बातें हमसे 
मगर, कुछ दिनों से.. हम ये,
देख रहे है 
कुछ उखड़े -उखड़े 
हो गए हो .... तुम ! तुम,  पहले तो ..

कौन सी बात मेरी 
बुरी लग गयी है 
जो इतनी दूर हमसे
रहने लगे हो
क्या वो वजह है कि
अब सारी बातें
सीने में छुपाकर
रखने लगे हो
मुझसे कुछ कहो
मुझे अपना समझो
ये बरताव मेरे संग
करों यूँ ना.... तुम !  तुम, पहले तो ..
.

कोई मेहबूब संग अपने
बतिया रहा है
कोई मेहबूब संग
रतजगे कर रहा है
कोई जरा सा काम करके
खुश हो रहा है
कोई मेहबूब संग में
मजे कर रहा है
हमारे दरमियाँ ही
बहुत फासले है
कुछ तो इन्हें कम
कर दो ना.... तुम ! तुम,  पहले तो ...
kamlesh